कलश शोभायात्रा में शामिल हुईं कन्या व महिलाएं

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

कलश में वैदिक मंत्रोचारण के साथ भरा गया गंगाजल

विज्ञापन

मेहरमा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चांदपुर गांव में नौ दिवसीय महारूद्र यज्ञ को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी. कलश शोभायात्रा अयोध्या से आये पंडित लखनलाल जी महाराज की अगुआई में निकाली गयी. वैदिक मंत्रोचारण के साथ यज्ञ स्थल से कलश यात्रा निकाली गयी. कलश शोभायात्रा के दौरान यज्ञ के मुख्य यजमान ठाकुर राजा सिंह पत्नी नीतू सिंह माथे पर कलश लेकर आगे चल रहे थे और पीछे-पीछे कलश शोभायात्रा में सम्मिलित कुंवारी कन्या व महिलाएं श्रद्धालु चल रही थी. कलश यात्रा यज्ञ स्थल से मैनाचक, मानगढ़ स्थित पुरौंदा पोखर पहुंचा. पुरौंदा पोखर पर साहिबगंज गंगा से टैंकर में लाये गये जल को कलश में वैदिक मंत्रोचारण के साथ भरकर पूरे गांव का भ्रमण करने के दौरान पुनः यज्ञ स्थल तक पहुंचा. यज्ञाचार्य एवं उनकी टोलियों के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश स्थापन किया गया. कलश शोभायात्रा के दौरान चल रही कन्या व महिलाओं द्वारा हर-हर महादेव, जय श्रीराम, जय हनुमान, देवी-देवताओं के जयकारे से पूरा क्षेत्र भक्तिमय था. जगह-जगह स्थानीय लोगों द्वारा कड़ाके की धूप को देखते हुए शर्बत, पेयजल की समुचित व्यवस्था की गयी थी. नौ दिनों तक चलेगा महारूद्र यज्ञ यज्ञ समिति के अध्यक्ष महिपाल सिंह ने बताया कि यह नौ दिनों तक महारूद्र यज्ञ का कार्यक्रम होगा. साथ ही प्रत्येक संध्या के समय शिव महापुराण कथा का अयोध्या से आए कथावाचक के द्वारा रसपान कराया जाएगा. मौके पर जनार्दन यादव, उदयकांत चौधरी, किशोर कुमार यादव, मिथिलेश कुमार सिंह, विश्वनाथ मंडल, विशेश्वर मंडल कलश शोभायात्रा को सुचारू बनाने में लगे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola