गोड्डा में कोहरे का कहर, दो दिनों तक राहत नहीं

उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का असर अब गोड्डा जिले में भी दिखने लगा है.
दृश्यता कम होने से वाहन चालकों व ठंड से दैनिक मजदूरों की मुश्किलें बढ़ीं प्रतिनिधि, गोड्डा उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का असर अब गोड्डा जिले में भी दिखने लगा है. शनिवार की सुबह जिले कोहरे की आगोश में रहा, जिससे ठिठुरन काफी बढ़ गयी. दृश्यता इतनी कम थी कि सड़कों पर वाहन चालकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा. मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं ने जिले के तापमान में गिरावट ला दी है. कोहरे और ठंडी हवाओं के कारण लोग घरों में रहने को मजबूर रहे. घने कोहरे का असर न केवल सड़क यातायात पर पड़ा, बल्कि दैनिक मजदूरी करने वालों और स्कूली बच्चों पर भी दिखा. मौसम विशेषज्ञ रजनीश प्रसाद राजेश ने बताया कि आनेवाले एक-दो दिनों तक मौसम इसी तरह बना रह सकता है. पहाड़ी हलचल के कारण मैदानी इलाकों में नमी और ठंड बढ़ सकती है. शनिवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










