सड़क किनारे ऑटो लगा देने से रोज लगता है जाम

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

एंबुलेंस के जाम में फंसने पर भी गाड़ी चालक नहीं हटाते अपना वाहन

विज्ञापन

मेहरमा थाना क्षेत्र के हटिया चौक पर ऑटो व टोटो चालक द्वारा सड़क किनारे गाड़ी लगाने के कारण प्रत्येक दिन घंटों जाम लगता है. बता दें कि हटिया चौक मुख्य बाजार होने के कारण प्रखंड क्षेत्र के लोगों का प्रत्येक दिन आवागमन होता है. खासकर हटिया चौक से सटे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र होने के कारण लोग मरीज को लेकर डॉक्टर को दिखाने के लिए भी आते हैं. मगर हटिया चौक पर सड़क के दोनों ओर ऑटो व टोटो चालक के द्वारा एक नहीं, बल्कि दोनों ओर दो रूट में गाड़ी खड़ा कर देता है. इसके कारण प्रत्येक दिन घंटों जाम लग जाता है. खासकर एंबुलेंस भी जाम में फंसे रहने के बावजूद गाड़ी चालक गाड़ी को नहीं हटाते हैं. इस मामले में कई बार थाना द्वारा गाड़ी चालक को गाड़ी को हटवाया जाता है, मगर पुलिस के जाने के बाद पुनः वही स्थिति हो जाती है. ग्रामीण सुबोध कुमार, मनोज कुमार, धनंजय यादव, संजीव मंडल, नागेश्वर तांती, भोला सिंह ने वरीय पदाधिकारी से इस जाम से निजात दिलाने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola