ओवरलोड ट्रैक्टर पलटने से चालक दबा, अस्पताल में दम तोड़ा

Published at :17 Apr 2026 5:25 PM (IST)
विज्ञापन
ओवरलोड ट्रैक्टर पलटने से चालक दबा, अस्पताल में दम तोड़ा

संदरपहाड़ी थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन सड़क पर एक ट्रैक्टर दुर्घटना में 18 वर्षीय देवराम हेंब्रम की मौत हो गई। ट्रैक्टर ओवरलोड होने के कारण पलट गया और देवराम गंभीर रूप से घायल हुआ। इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। मृतक अपने परिवार का मुख्य कमाने वाला था और पीछे माता-पिता, दो भाई बहन छोड़ गया। परिजन और ग्रामीण सुरक्षा मानकों की अनदेखी और ओवरलोडिंग को लेकर नाराज हैं। थाना प्रभारी विधान पटेल ने बताया कि मामले की जांच चल रही है और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। दुर्घटना से गांव में मातम छा गया है और ग्रामीण न्याय की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन

निर्माणाधीन सड़क पर ट्रैक्टर हादसे में युवक की मौतसुंदरपहाड़ी में दर्दनाक दुर्घटना, गांव में मातम

शव लेकर अस्पताल से निकले परिजन

सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर ग्रामीणों का आक्रोश

प्रतिनिधि, गोड्डा

जिले के सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ा काल्हाजोर – सालोडीह निर्माणाधीन सड़क पर शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ. पत्थर से लदा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया. इस दुर्घटना में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. मृतक की पहचान सालोडीह गांव निवासी 18 वर्षीय देवराम हेंब्रम (पिता संग्राम हेंब्रम) के रूप में हुई. परिजनों के अनुसार देवराम निर्माणाधीन सड़क के संवेदक का ट्रैक्टर चलाता था. शुक्रवार को वह पत्थर लोड कर सालोडीह की ओर जा रहा था. निर्माण स्थल पर ट्रैक्टर को पीछे करने के क्रम में ओवरलोड होने के कारण ट्रैक्टर पलट गया. इस हादसे में देवराम ट्रैक्टर के नीचे दब गया और गंभीर रूप से घायल हो गया. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मामले की सूचना मिलते ही सुंदरपहाड़ी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल को अस्पताल भेजा. मौत के बाद पुलिस कागजी प्रक्रिया में जुटी थी. इसी बीच परिजन शव को अस्पताल से लेकर चले गए. पुलिस ने पीछा कर शव को पुनः अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा. ग्रामीणों ने बताया कि मृतक घर का सबसे बड़ा पुत्र था. उसी की कमाई से परिवार का खर्च चलता था. वह अपने पीछे माता-पिता, दो भाई और दो बहन को छोड़ गया है. स्थानीय लोगों में निर्माणाधीन सड़क पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी और ओवरलोडिंग को लेकर रोष देखा जा रहा है.

क्या कहते हैं थाना प्रभारी —

मामला दर्ज कर लिया गया है और दुर्घटना के सही कारणों पता लगाया जा रहा है. सदर अस्पताल में मौत के बाद परिजन शव को लेकर भाग गये थे बाद में पीछा कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जायेगा.

– विधान पटेल, थाना प्रभारी सुंदरपहाड़ी

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola