योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदकों की लगी रही भीड़

लाभुकों के बीच प्रमाण पत्र व परिसंपत्ति का वितरण
आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम महागामा प्रखंड क्षेत्र के सरभंगा व दियाजोरी पंचायत में आयोजित किया गया. इस दौरान कार्यक्रम में अबुआ आवास योजना व पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए आवेदकों की भीड़ स्टॉलों पर लगी रही. इस दौरान सरभंगा व दियाजोरी पंचायत में अबुआ आवास, आय प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र में संशोधन, राशन कार्ड में संशोधन, सर्वजन पेंशन योजना का कुल 1,513 आवेदन प्राप्त हुआ. इस दौरान दोनों पंचायत में सिर्फ अबुआ आवास योजना के लिए 1390 आवेदन जमा हुआ. इस दौरान बीडीओ सोनाराम हांसदा, सीओ खगेन महतो ने लाभुकों के बीच प्रमाण पत्र व परिसंपत्ति का वितरण किया गया. हालांकि भारी बारिश के कारण दोपहर के बाद लोगों की भीड़ शिविर में काफी कम रही. बारिश के वजह से कार्यक्रम में पहुंचे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










