हड़ताली कर्मियों से मिलीं कृषि मंत्री, दिया आश्वासन

Updated at : 20 Aug 2024 11:45 PM (IST)
विज्ञापन
हड़ताली कर्मियों से मिलीं कृषि मंत्री, दिया आश्वासन

लिपिकों की मांगों को लेकर जल्द ही मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा

विज्ञापन

अनिश्चितकाल हड़ताल पर बैठे झारखंड राज्य मुफस्सिल लिपिक मोर्चा व अनुसचिवीय कर्मचारी संघ से सूबे की कृषि मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने अशोक स्तंभ जाकर मुलाकात किया. झारखंड राज्य मुफस्सिल लिपिक मोर्चा गोड्डा द्वारा अपनी मांगों को लेकर मंत्री को अवगत कराया गया. साथ ही अनुसचिवीय कर्मचारी संघ ने भी अपने चिर मांगों से मंत्री को जानकारी दी. कहा कि उनके मांगों को लेकर न तो सरकार गंभीर हैं और न ही अधिकारी. पूरे मामले को कर्मचारी संघ के नेताओं ने विस्तार से मंत्री के समक्ष रखा. इस पर मंत्री द्वारा अश्वासन दिया गया कि लिपिकों की मांगों को लेकर जल्द ही मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा तथा वार्ता की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola