ससुराल में विवाहिता पर जानलेवा हमला, सदर अस्पताल में भर्ती

Updated at : 12 Sep 2024 11:45 PM (IST)
विज्ञापन
ससुराल में विवाहिता पर जानलेवा हमला, सदर अस्पताल में भर्ती

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कौवा दाव के बंगाली टोला की घटना

विज्ञापन

गोड्डा. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कौवा दाव के बंगाली टोला में ससुराल पक्ष के लोगों के द्वारा विवाहिता नूतन देवी पर जानलेवा हमला किया गया है. विवाहिता के सिर में चोट आयी है. विवाहिता का उपचार सदर अस्पताल में किया जा रहा है. घायल महिला की मां ने बताया कि कर्म पूजा को लेकर उसके भाई के द्वारा बहन को कौवा धाप स्थित ससुराल लाने गया था. पर विवाहिता के पति मनोज कुमार यादव व ससुराल पक्ष के अन्य लोगों के द्वारा जिसमें सास ने विवाहिता को मायके ले जाने से रोका. विवाहिता के भाई को कहा कि जब तक दहेज की रकम एक लाख रुपैया नहीं चुकाया जाता है, तब तक विवाहिता को ले जाने नहीं देंगे. इस पर भाई के द्वारा दो-चार दिनों का समय मांगा गया. इसके बाद भी नहीं ले जाने दिया गया, तो विवाद बढ़ गया पति मनोज कुमार यादव ने महिला के सिर पर हसुवा से प्रहार कर घायल कर दिया. बीच-बचाव करने गये भाई को भी चोट आयी है. किसी तरह से भाई के द्वारा महिला को सदर अस्पताल इलाज के लिए लाया गया है. महिला का उपचार किया जा रहा है. मायके पास के लोग अस्पताल में मौजूद हैं. पुलिस को दिये बयान में महिला ने आरोपी पति एवं अन्य के खिलाफ पुलिस से कार्रवाई की मांग की है. देर शाम तक केस दर्ज नहीं हो पाया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola