गांधीग्राम में अंडर पास सड़क को लेकर डीबीएल कंपनी का कार्य किया बाधित

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

पथरगामा प्रखंड के गांधीग्राम में रविवार को अंडर पास सड़क निर्माण को लेकर डीबीएल

विज्ञापन

पथरगामा प्रखंड के गांधीग्राम में रविवार को अंडर पास सड़क निर्माण को लेकर डीबीएल कंपनी के कार्य को ग्रामीणों ने बाधित कर दिया. ग्रामीण डीबीएल कंपनी के प्लांट के गेट के सामने शांतिपूर्ण तरीके से जमीन पर दरी बिछाकर बैठ गये व कार्य को रोक दिया. ग्रामीणों की मांगों को जायज बताते हुए प्रखंड प्रमुख, पश्चिमी जिप सदस्य, मुखिया आदि भी स्थल पर पहुंचे व अपना नैतिक समर्थन दिया. डीबीएल कंपनी के गेट के सामने धरना पर बैठे पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने बताया कि एनएच फोर लेन सड़क निर्माण का कार्य गांधीग्राम एवं बाराबांध मोड़ के पास प्रारंभ है.

अवगत कराने के बावजूद सुनवाई नहीं होने से नाराज थे ग्रामीण

बताया कि पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों द्वारा कई बार डीबीएल कंपनी के पदाधिकारी को जानकारी दी गयी कि गांधीग्राम एवं बाराबांध में चार रास्ता है. कहा कि इन दोनों जगह पर अंडर पास सड़क नहीं बनायी गयी तो आमजनों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ेगा. कहा कि हर हाल में दोनों जगहों पर अंडर पास सड़क का निर्माण करना होगा, तभी धरनार्थी गेट से हटेंगे. इधर डीबीएल कंपनी के निर्माण कार्य को बाधित किये जाने की सूचना डीबीएल कंपनी के पदाधिकारी आलोक सिंह को दी गयी. वहीं सूचना के तकरीबन चार घंटे बाद डीबीएल कंपनी के पदाधिकारी आलोक सिंह स्थल पर पहुंचे व डीबीएल कंपनी के गेट के सामने बैठे ग्रामीण, पंचायत प्रतिनिधियों से उनकी मांगों की जानकारी लेते हुए बातचीत की.

कंपनी के पदाधिकारी के आश्वासन के बाद माने ग्रामीण

बातचीत के दौरान पदाधिकारी ने मांग को पूरा किये जाने का आश्वासन दिया. डीबीएल के पदाधिकारी ने कहा कि गांधीग्राम मुख्य चौक एवं बांराबाध दोनों जगह पर 25 मीटर का रास्ता दिया जायेगा, ताकि किसी को भी किसी साइड से आवागमन में कोई परेशानी का सामना न करना पड़े. कहा कि दोनों जगहों पर दोनों साइड से तीन-तीन ब्रेकर भी दिया जाएगा और वहां पर लाइट की व्यवस्था की जायेगी. कहा कि ब्रेकर रहने से ग्रामीणों को क्रॉसिंग में सुविधा होगी. इधर डीबीएल कंपनी के पदाधिकारी से मिले आश्वासन के बाद धरनार्थी मानें, तब जाकर डीबीएल कंपनी का कार्य चालू हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola