पिकअप के धक्के से साइकिल सवार घायल

बोआरीजोर थाना क्षेत्र अंतर्गत डोरमा चौक के पास हुई घटना
बोआरीजोर. बो��रीजोर थाना क्षेत्र अंतर्गत डोरमा चौक के पास साइकिल सवार पियाराम निवासी बबलू मोहाली (50) घायल हो गया है. थाना प्रभारी ने बताया कि बबलू अपने घर से साइकिल पर प्रखंड के तरफ आ रहा था. इस दौरान विपरीत दिशा से आ रही पिकअपके धक्के से घायल हो गया. हादसे के बाद ग्रामीणों ने पिकअप पकड़ कर रखा. चालक भागने में सफल हो गया. पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर प्राथमिक उपचार कराया. बेहतर इलाज के लिए डॉक्टर ने सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया. थाना प्रभारी विजय केरकट्टा ने बताया कि कमर व हाथ में गंभीर चोट है. रेफर किया गया है. पुलिस गाड़ी को जब्त कर थाना परिसर में रखा है. छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










