हनवारा यादव टोला में नाले की सफाई नहीं होने से जलजमाव, ग्रामीणों में आक्रोश

Updated:
विज्ञापन
हनवारा यादव टोला में नाले की सफाई नहीं होने से जलजमाव, ग्रामीणों में आक्रोश

गंदा पानी घरों व आंगनों तक पहुंचा, संक्रामक बीमारियों का खतरा

विज्ञापन

हनवारा यादव टोला में वर्षों से नाले की सफाई नहीं होने के कारण नाले का गंदा पानी सड़कों से होते हुए लोगों के घरों और आंगनों तक पहुंच रहा है. इससे ग्रामीणों को अस्वच्छ और दुर्गंधयुक्त वातावरण में रहने को मजबूर होना पड़ रहा है. ग्रामीण अनिरुद्ध यादव, पीयूष यादव, हरदेव यादव, पंकज यादव, सरवन यादव, विनोद यादव और राजकुमार यादव ने बताया कि नाले की वर्षों से सफाई नहीं करायी गयी है, जिससे पानी की निकासी पूरी तरह बाधित हो चुकी है. स्थिति यह है कि बिना बारिश के ही पूरा टोला जलजमाव की चपेट में आ गया है. कई घरों में पानी घुस जाने से घरेलू सामान भी खराब हो रहे हैं.

मच्छरों का बढ़ा प्रकोप, बीमारियों का डर

जलजमाव और गंदगी के कारण मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ गया है. इससे मलेरिया, डेंगू सहित अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा बना हुआ है. बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है. ठंड के मौसम में नाले के गंदे पानी से पालतू जानवर भी परेशान हैं. कई स्थानों पर मवेशियों को गंदे पानी में खड़े रहने के कारण उनके बीमार पड़ने की आशंका बढ़ गयी है. ग्रामीणों ने बताया कि इस गंभीर समस्या को लेकर कई बार जनप्रतिनिधियों और प्रखंड प्रशासन को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक नाले की सफाई नहीं करायी गयी. लगातार अनदेखी के कारण स्थिति दिन-ब-दिन बदतर होती जा रही है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है. ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि अविलंब नाले की सफाई करायी जाये और जल निकासी की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित की जाये, ताकि यादव टोला को इस गंभीर समस्या से स्थायी राहत मिल सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola