हाइवा की चपेट में आने से दो बाइक सवार घायल, रेफर
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 03 Sep 2024 11:57 PM
कान से खून भी काफी बहने के कारण स्थिति को देखते हुए किया गया रेफर
ठाकुरगंगटी थाना क्षेत्र के मिर्जाचौकी बोआरीजोर मुख्य मार्ग के श्रीपुर बाजार के समीप सोमवार की देर शाम हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार गुड्डू कुमार साह व बिनोद कुमार साह बुरी तरह से घायल हो गया. ग्रामीणों की मदद से 108 एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों घायलों को इलाज के लिए हरिदेवी रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां उपस्थित चिकित्सक सह प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुभाष चंद्र शर्मा ने घायलों का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया. उन्होंने बताया कि दोनों हेड इंज्योर्ड है. सिर में काफी चोटें आयी है. वह कान से खून भी काफी बहने के कारण स्थिति को देखते हुए रेफर किया गया है. जानकारी के अनुसार दोनों घायल थाना क्षेत्र के अमडाड़ गांव का रहने वाला था, जो दोनों सगे भाई हैं. सोमवार को दोनों बोआरीजोर हाट बाजार कर लौटने के क्रम में अत्यधिक शराब का सेवन कर लिया थे. रास्ते में ही दोनों हाइवा की चपेट में आ गया. हाइवा ने जोरदार टक्कर मारते हुए भागने में सफल रहा. अस्पताल में इलाज के दौरान घायल के मोबाइल पर उनके घरों से फोन आने पर उन्हें सूचना दी गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










