ग्रामीणों के अधिकारों और मजदूरों की सुरक्षा के लिए एकजुट होकर किया विरोध

महागामा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनरेगा बचाओ धरना
महागामा प्रखंड कार्यालय परिसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रव्यापी मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया. धरना प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष याहिया सिद्दीकी, प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद मिनहाज आलम, नगर अध्यक्ष मनोज कुमार दास, सभी मंडल अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता उपस्थित थे. धरना को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष याहिया सिद्दीकी ने कहा कि मनरेगा कानून कांग्रेस की देन है, जिसने ग्रामीणों को 100 दिनों के काम की गारंटी और अपने गांव में ही रोजगार चुनने का अधिकार दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने बजट में कटौती और 60:40 का नया अनुपात थोपकर राज्य सरकारों पर बोझ बढ़ा दिया है. इसके कारण कई राज्य इस योजना को सुचारू रूप से लागू नहीं कर पाएंगे, जिसका सीधा नुकसान गरीब मजदूरों को होगा.
प्रखंड अध्यक्ष ने मजदूरों के हक की लड़ाई का लिया संकल्प
प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद मिनहाज आलम ने कहा कि केंद्र सरकार गरीबों के आजीविका पर हमला कर रही है. कांग्रेस के कार्यकर्ता गांव की गलियों से लेकर सदन तक इस हक की लड़ाई लड़ेंगे. उन्होंने कहा कि मजदूरों के हक और समय पर मजदूरी भुगतान की मांग को लेकर पीछे नहीं हटेंगे. धरना के अंत में कांग्रेस नेताओं ने बीडीओ को एक मांग पत्र सौंपा, जिसमें मनरेगा कानून को उसके मूल स्वरूप में बहाल करने और मजदूरों के अधिकारों की रक्षा करने की मांग की गयी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




