सोहराय पर्व पर महिलाओं ने किया आदिवासी नृत्य

घरों की साफ-सफाई के साथ लगाये गये रंग-बिरंगे पताके
बोआरीजोर प्रखंड के मंगरा गांव में आदिवासी समुदाय के ग्रामीणों की ओर से धूमधाम व विधि-विधान से सोहराय पर्व मनाया गया, जिसमें ग्रामीणों ने जमकर आनंद लिया और एक-दूसरे के घर जाकर पर्व की शुभकामनाएं दी. आदिवासी महिलाओं ने नृत्य के माध्यम से पर्व का भरपूर आनंद लिया. ग्रामीण आनंद मरांडी ने कहा कि यह पर्व नयी फसल के आगमन की खुशी में मनाया जाता है. घरों की साफ-सफाई के साथ गांव को रंग-बिरंगे पताके से सजाया जाता है. एक सप्ताह तक चलने वाले पर्व का प्रत्येक दिन महत्वपूर्ण होता है. आदिवासी विधि-विधान से गौशाला की पूजा की जाती है. गांव में स्थित जहेर स्थान पर भी पूजा-अर्चना होती है. पर्व के दौरान मछली पकड़ कर खाने का भी रिवाज है. इस पर्व को भाई-बहन के पर्व के रूप में भी जाना जाता है. बहन कहीं भी हो, पर्व के दौरान अपने भाई के घर अवश्य आती है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




