सुपर डांसर रूपसा की नृत्य प्रस्तुति ने दर्शकों का मोहा मन

Updated at : 17 Jun 2024 11:35 PM (IST)
विज्ञापन
सुपर डांसर रूपसा की नृत्य प्रस्तुति ने दर्शकों का मोहा मन

गुरूकुल डांस वर्कशॉप का रंगारंग समापन

विज्ञापन

गुरूकुल डांस एकेडमी की ओर से तीन दिवसीय समर डांस वर्कशॉप का समापन मेगा डांस शो के रूप में सपन्न हुआ. गोढ़ी विवाह भवन में आयोजित शो में मशहूर डांस रियलिटी शो सुपर डांसर सीजन थ्री की विजेता रूपसा बटाब्याल ने अपनी डांस की प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया. इसके पूर्व शो का उदघाटन एसडीओ बैद्यनाथ उरांव ने दीप प्रज्वलित कर किया. अपने संबोधन में कहा कि गुरुकुल डांस एकेडमी प्रशंसा के पात्र है. रूपसा जैसी अमेजिंग स्टार कोरियोग्राफर द्वारा स्थानीय बच्चे, बच्चियों को तीन दिनों तक प्रशिक्षण दिलवाया गया. टीवी पर सभी ने रुपसा के लाइव शो देखे हैं. रुपसा एक असाधारण प्रतिभा की नृत्यांगना है. जिला खेल एवं कला-संस्कृति पदाधिकारी डॉ. प्राण महतो, नगर परिषद उपाध्यक्ष वेणु चौबे, कला संस्कृति के कॉअर्डिनेटर सुरजीत झा, मनोज कुमार पप्पू, जामताड़ा के प्रसिद्ध कोरियोग्राफर विजय सिंह, टेंडर हर्ट स्कूल के निदेशक द्वय प्रो. रणविजय सिंह एवं वेस्फी सिंह, मनीष सिंह, अमित राय, डीएफसी बैंक के प्रबंधक प्रभाकर श्रीवास्तव, गुरुकुल के निदेशक आरती सिंह, प्रबंधक मुकेश कुमार सहित बड़ी संख्या में प्रशिक्षु बच्चे व उनके अभिवावक उपस्थित थे. शो में गोड्डा, जामताड़ा, दुमका एवं बांका के प्रशिक्षु बच्चों तथा सहायक प्रशिक्षकों द्वारा विभिन्न शैली में नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मनोरंजन किया. शो का संचालन मिथिलेश कुमार रौशन, सारा नयनन ने किया. प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र व स्मृति चिह्न से सम्मानित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola