हनवारा पुलिस ने 60 लीटर अवैध देसी शराब व 100 किलो जावा महुआ किया जब्त
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 Apr 2024 11:34 PM
मंटू पासी के घर से भारी मात्रा में तैयार अवैध देसी शराब का कारोबार का भंडाफोड़
गोड्डा जिले की हनवारा पुलिस ने लोस चुनाव को लेकर क्षेत्र में अवैध देसी शराब के कारोबारियों पर शिकंजा कसा है. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त के घर से 60 लीटर अवैध देसी शराब व 100 किलो जावा महुआ जब्त कर नष्ट किया है. इस संबंध में सुसंगत धाराओं में हनवारा थाना कांड सं 24/2024 दर्ज कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने हनवारा के मंटू पासी के घर से भारी मात्रा में तैयार अवैध देसी शराब का कारोबार का भंडाफोड़ करते हुए सभी समान बरामद किये हैं. सूचना के आलोक में वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर एक छापामारी दल का गठन किया गया. छापेमारी दल द्वारा ग्राम मंटू पासी, पिता परमेश्वर पासी के घर पर विधिवत छापामारी की गयी. छापामारी के क्रम में घर रखे 60 लीटर अवैध देसी शराब बरामद किया गया तथा जावा महुआ 100 किलो को नष्ट किया गया. टीम में हनवारा थाना प्रभारी राजन कुमार राम, ध्रुव कुमार, गंदूर उरांव, राजेश कुमार पांडेय, थाना के सशस्त्र बल एवं आइआरबी के जवान शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










