गोड्डा-धरमपुर मार्ग पर टायर फटने से अनियंत्रित होकर बरगद से टकरायी कार

Updated:
विज्ञापन
गोड्डा-धरमपुर मार्ग पर टायर फटने से अनियंत्रित होकर बरगद से टकरायी कार

एयरबैग खुलने से सभी सवार बाल-बाल बचे, पुलिस मामले की जांच में

विज्ञापन

गोड्डा-धरमपुर मुख्य मार्ग पर मुफ्फसिल थाना क्षेत्र स्थित निपनियां मोड़ के पास रविवार की दोपहर को एक कार का टायर अचानक फट गया. टायर फटने के कारण कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक बरगद के पेड़ से जा टकरायी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार तेज रफ्तार में थी. टायर फटने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया. हालांकि, कार में लगे सभी एयरबैग खुलने से वाहन में सवार श्रद्धालु महिला, बच्चे और चालक सुरक्षित रहे और बड़ा हादसा टल गया.

ग्रामीणों की मदद से बचाये गये सवार

घटना के तुरंत बाद मौके पर ग्रामीणों और राहगीरों की भीड़ जमा हो गयी. स्थानीय लोगों की मदद से सभी सवारों को कार से सुरक्षित बाहर निकाला गया. सूचना मिलने पर मुफ्फसिल थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और निरीक्षण किया. थाना प्रभारी आनंद कुमार साहा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण टायर फटना माना जा रहा है. पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola