ePaper

सड़क दुर्घटना में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल

Updated at : 26 Nov 2025 10:47 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल

घायल को प्राथमिक उपचार के बाद गोड्डा सदर अस्पताल किया गया रेफर

विज्ञापन

ठाकुरगंगटी के सिरसा मोड़ मुख्य मार्ग के पास एक पेट्रोल पंप के समीप हुई सड़क दुर्घटना में बाइक चालक अमित कुमार महतो (30 वर्ष) बुरी तरह घायल हो गया. ग्रामीणों की मदद से उसे हरिदेवी रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, गोड्डा भेज दिया गया. जानकारी के अनुसार, अमित कुमार बिहार के कटिहार जिले के निवासी हैं और अपने रिश्तेदार के घर ठाकुरगंगटी आये थे. महागामा जा रहे मार्ग पर बाइक का संतुलन बिगड़ने से वह पलट गया और गंभीर रूप से घायल हो गया. दुर्घटना में उसके सिर और चेहरे पर अत्यधिक चोटें आयी हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola