हाइवा व पिकअप की भिड़ंत में घायल चालक की इलाज के दौरान मौत

प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए किया गया था धनबाद
पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के भटौंधा के समीप चार दिनों पहले बालू लदे हाइवा व एक पिकअप की भिड़ंत में घायल पिकअप चालक की इलाज के दौरान मौत हो गयी. चालक का नाम मो राजा था. घटना में खलासी भी घायल था. दोनों धनबाद के रहने वाले थे. चालक राजा की हालत काफी गंभीर थी. दोनों वाहनों के बीच टक्कर भी जबर्दस्त थी, जिसमें पिकअप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था. चालक बुरी तरह चोटिल था. गोड्डा सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चालक को बेहतर उपचार के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया था. चौथे दिन इलाज के दौरान चालक की मौत हो गयी. घटना के बाद पोड़ैयाहाट थाने में दोनों वाहन को जब्त किया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




