सिलाई प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं को पुरस्कार देकर किया गया प्रोत्साहित

Updated:
विज्ञापन
सिलाई प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं को पुरस्कार देकर किया गया प्रोत्साहित

गोड्डा में अदाणी फाउंडेशन ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए आयोजित किया विशेष सम्मान कार्यक्रम

विज्ञापन

गोड्डा जिले में महिलाओं के सशक्तिकरण और सामाजिक विकास की दिशा में अदाणी फाउंडेशन की पहल सराहनीय मानी जा रही है. गोड्डा सदर प्रखंड के डुमरिया गांव स्थित सिलाई प्रशिक्षण केंद्र में बुधवार को फाउंडेशन द्वारा महिलाओं के लिए विशेष सम्मान एवं प्रोत्साहन कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में सिलाई प्रशिक्षण से जुड़ी लगभग 80 महिलाएं, मास्टर ट्रेनर और अदाणी फाउंडेशन की टीम उपस्थित रही. फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने महिलाओं के कार्यों की सराहना की और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की महिलाओं को सिलाई और स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना है. अदाणी फाउंडेशन के प्रयास से गोड्डा जिले में पिछले सात वर्षों में 2,000 से अधिक महिलाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया जा चुका है. इस प्रशिक्षण के परिणामस्वरूप कई महिलाएं अब हर महीने 5 से 6 हजार रुपये तक कमा रही हैं, जिससे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है. कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने अपने अनुभव और सफलता की कहानियां साझा कीं. कार्यक्रम में बनी कपड़ों की प्रदर्शनी भी लगायी गयी, जिसे सभी ने काफी सराहा. बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली महिलाओं और मास्टर ट्रेनरों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. प्रतिभागियों ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम महिलाओं को आत्मविश्वास और स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola