बिजली चोरी के आठ धराये, 4.55 लाख लगा जुर्माना

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

विद्युत प्रमंडल गोड्डा के एसडीओ के नेतृत्व में की गयी कार्रवाई

विज्ञापन

गोड्डा विद्युत प्रमंडल की ओर से जिले के मुफस्सिल व पथरगामा थाना क्षेत्र में अवैध बिजली का टोका प्रयोग करते हुए कुल आठ लोगों को पकड़ा गया है. पकड़ाये लोगों पर विभाग के द्वारा कुल 4.55 लाख का जुर्माना ठोंका गया है. विद्युत विभाग के सहायक अभियंता सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता के साथ कर्मियों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई कर अवैध टोका का प्रयोग कर बिजली जलाते लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. बताया कि गोड्डा सब डिविजन में दोनों जगहों पर कार्रवाई की गयी है, जिसमें पथरगामा थाना क्षेत्र के मुकेश यादव, ओम प्रकाश यादव, प्रियरंजन पंडित, पट्टु पंडित, गुलाबी पंडित, लंबोदर पंडित के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. वहीं गोड्डा मुफस्सिल थाना क्षेत्र में टिटू बगवै, नीतेश कुमार, राजेंद्र भगत, गोवर्धन साह, मनोज मंडल, मंजय पासवान, बबलू पासवान, विजय कुमार भगत के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola