मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की पहल पर अहमदाबाद से लाया गया मजदूर का शव

Updated:
विज्ञापन
मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की पहल पर अहमदाबाद से लाया गया मजदूर का शव

अहमदाबाद में मजदूरी के दौरान युवक की गिरकर हुई थी मौत, गांव में मातमी सन्नाटा

विज्ञापन

ठाकुरगंगटी प्रखंड के चपरी गांव निवासी 22 वर्षीय अरविंद कुमार यादव अहमदाबाद में मजदूरी के दौरान गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गये और मौके पर ही उनकी मौत हो गयी थी. मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की पहल पर मृतक का शव घर लाये जाने पर पूरे गांव में मातमी सन्नाटा छा गया. ग्रामीण सुशील कुमार यादव ने बताया कि अरविंद अहमदाबाद में एक निर्माण स्थल पर काम कर रहा था, जहां से गिरकर उसकी मौत हो गयी. मृतक के पिता शंकर यादव और मां गुजो देवी बार-बार बेटे के शव के पास जाकर विलाप कर रहे हैं. परिवार में अरविंद ही कमाने वाला था, इसलिए परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. परिवार और गांव वालों ने शव का अंतिम संस्कार कहलगांव के गंगा तट पर करने की जानकारी दी. साथ ही ग्रामीणों ने राज्य सरकार और संबंधित अधिकारियों से सरकारी सहायता और मुआवजा दिलाने की मांग की, ताकि परिवार को आर्थिक मदद मिल सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola