अर्णव राज ने इंटर साइंस में हासिल किए 90.4 प्रतिशत अंक

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

अपग्रेड प्लस टू हाई स्कूल घोरीकिता के छात्र ने किया जिले का नाम रोशन

विज्ञापन

जेएसी द्वारा जारी इंटरमीडिएट साइंस के परीक्षा परिणाम में महागामा टीचर्स कॉलोनी के रहने वाले अर्णव राज ने 90.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले को गौरवान्वित किया है. सफल छात्र अर्णव राज ने बताया कि उनका सपना आगे पढ़ाई कर पुलिस इंस्पेक्टर बनना है. अर्णव की इस उपलब्धि पर उनके पिता गिरेंद्र प्रसाद गुप्ता, माता पूनम देवी और शिक्षक प्रिंस कुमार ने हर्ष व्यक्त किया और उज्जवल भविष्य की कामना की. अर्णव ने कहा कि कड़ी मेहनत और एकाग्रता से सफलता अवश्य प्राप्त की जा सकती है. उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय नियमित अध्ययन और समर्पण को दिया. अर्णव राज ने यह परीक्षा अपग्रेड प्लस टू उच्च विद्यालय घोरीकिता से दी थी. उनकी सफलता से महागामा में खुशी का माहौल है और अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी है.

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola