छात्र की उपस्थिति एवं ठहराव पर शिक्षक को ध्यान देने की जरूरत : बीइइओ

Updated:
विज्ञापन
छात्र की उपस्थिति एवं ठहराव पर शिक्षक को ध्यान देने की जरूरत : बीइइओ

बोआरीजोर में मासिक गुरु गोष्ठी आयोजित, शिक्षकों को दिये सख्त निर्देश

विज्ञापन

बोआरीजोर प्रखंड के सभागार भवन में मासिक गुरु गोष्ठी की बैठक बीइइओ हरिप्रसाद ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बीइइओ ने बैठक में उपस्थित सभी शिक्षकों को निर्देश देते हुए कहा कि विद्यालय में बच्चों की शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित हो और बच्चों का विद्यालय में ठहराव बनाये रखा जाये. साथ ही शिक्षक भी नियमित उपस्थित रहें और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर समय-समय पर सिलेबस अपडेशन तथा छात्रों का प्रोफाइल अपलोड करें. बैठक में उत्क्रमित उच्च विद्यालय भालगोड़ा डुमरिया, उत्क्रमित मध्य विद्यालय देवीपुर, कन्या मध्य विद्यालय बोआरीजोर और मध्य विद्यालय बोआरीजोर बालक संकुल के शिक्षक उपस्थित थे. डिजिटल अपडेशन और प्रगति समीक्षा के क्रम में गुरुजी एप पर सिलेबस अपडेशन, यू डाइस पर छात्रों का प्रोफाइल अपलोड करना अनिवार्य किया गया. निपुण भारत मिशन की प्रगति आधार एवं बायोमेट्रिक अपडेशन की समीक्षा की गयी. छात्रों के अपार आईडी पर प्रगति लाने का निर्देश दिया गया. रेल परीक्षा और ई-प्रविष्टि: रेल परीक्षा का संचालन ई-विद्या वाहिनी में प्रविष्टि करना आवश्यक है. विद्यालय संसाधन और छात्र सुविधाओं के तहत क्लासरूम, पेयजल, शौचालय और फर्नीचर की जानकारी ली गयी. बच्चों को मिलने वाली छात्रवृत्ति, पोशाक और साइकिल के बारे में विस्तार से चर्चा हुई. बच्चों को मध्यान भोजन मेनू के अनुसार ही उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया. इस अवसर पर बीपीओ बंदना भारती, बीआरपी राजेश कुमार, समसुल हक, वार्डन संजुक्ता टुडू, शिक्षक शिवनारायण पंडित, सोनामुनि सोरेन, निर्मल भगत, शिवनारायण सोरेन, हेमलाल हांसदा सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे. बीइइओ हरिप्रसाद ठाकुर ने बैठक में स्पष्ट किया कि शिक्षा गुणवत्ता, बच्चों की नियमित उपस्थिति और डिजिटल अपडेशन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि विद्यालयों में समग्र शैक्षिक सुधार सुनिश्चित किया जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola