हनवारा में भटकता बच्चा सुरक्षित घर लौटा

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस की तत्परता से बड़ी मुश्किल टली

विज्ञापन

सोमवार की सुबह हनवारा क्षेत्र में एक मासूम बच्चा भटकता हुआ मिला, जिससे इलाके में कुछ समय के लिए चिंता की स्थिति उत्पन्न हो गयी. बच्चा अकेला होने के कारण कुछ भी स्पष्ट नहीं बता पा रहा था. स्थानीय ग्रामीणों ने मानवता का परिचय देते हुए बच्चे को तुरंत हनवारा थाना पहुंचाकर पुलिस को सौंप दिया. मामले की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी ध्रुव कुमार ने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए बच्चे की पहचान सुनिश्चित करने के लिए टीम को निर्देशित किया. पुलिस ने आसपास के गांवों में सूचना भेजी, स्थानीय लोगों से पूछताछ की और संभावित परिजनों का पता लगाने के लिए हर संभव प्रयास शुरू किया. लगातार प्रयासों के बाद बच्चे की पहचान महागामा थाना क्षेत्र के लोगाय गांव निवासी पाचु राय, पिता वोहवा राय के रूप में हुई. इसके बाद पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया और बच्चे को सकुशल उनके पास सौंप दिया. बच्चे को सुरक्षित पाकर परिजनों के चेहरे पर खुशी लौट आयी. उन्होंने हनवारा पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया. यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि पुलिस की सक्रियता और आमजन के सहयोग से बड़ी से बड़ी समस्या का समाधान संभव है. इलाके में पुलिस की इस मानवीय पहल की व्यापक सराहना की जा रही है.

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola