24 से 30 जनवरी तक चलेगा महायज्ञ, कथा वाचन करेंगे संत भागवत शरण जी महाराज

Updated:
विज्ञापन
24 से 30 जनवरी तक चलेगा महायज्ञ, कथा वाचन करेंगे संत भागवत शरण जी महाराज

हनवारा में श्रीमद् भागवत कथा महायज्ञ का होगा भव्य आयोजन

विज्ञापन

महागामा प्रखंड अंतर्गत हनवारा थाना क्षेत्र के ग्राम विशनपुर (बर्दभड़ा) में तालाब के समीप श्री श्री 108 श्रीमद् भागवत कथा महायज्ञ का भव्य आयोजन समस्त ग्रामीणों के सहयोग से किया जा रहा है. पूरे क्षेत्र में धार्मिक उल्लास और भक्तिमय वातावरण देखने को मिल रहा है. महायज्ञ की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है और पंडाल को आकर्षक रूप से सजाया गया है. आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए आमंत्रण पत्र जारी कर अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गयी है. समिति अध्यक्ष अनिल यादव ने बताया कि यह धार्मिक अनुष्ठान 24 जनवरी 2026 (शनिवार) से 30 जनवरी 2026 (शुक्रवार) तक चलेगा. महायज्ञ की शुरुआत 24 जनवरी को प्रातः 8 बजे भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ होगी, जिसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है. प्रतिदिन कथा का आयोजन दो सत्रों में होगा. दिन का सत्र दोपहर 11 बजे से 1 बजे तक और संध्या सत्र शाम 7 बजे से रात्रि 11 बजे तक निर्धारित किया गया है. समिति सदस्य बासुदेव, मिथलेश, बिभास, बिहारी, मुकेश एवं बालकृष्ण ने बताया कि कथा वाचन का दायित्व संत भागवत शरण जी महाराज (श्री वृंदावन धाम, मथुरा) द्वारा निभाया जाएगा. उनके प्रवचनों को सुनने के लिए दूर-दराज से श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है. समिति सचिव प्रसेनजित कुमार ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है. उन्होंने क्षेत्रवासियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यह आयोजन सामूहिक सहभागिता से ही सफल होगा. आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से समय पर पधारकर पुण्य लाभ अर्जित करने का अनुरोध किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola