सेवानिवृत शिक्षक को दी गयी भावभीनी विदाई

Updated:
विज्ञापन
सेवानिवृत शिक्षक को दी गयी भावभीनी विदाई

विद्यालय प्रांगण में सम्मान समारोह का आयोजन

विज्ञापन

हनवारा थाना क्षेत्र के कन्या मध्य विद्यालय परसा में सहायक शिक्षक मो. सलीमुद्दीन के सेवानिवृत्त होने पर सोमवार को विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. मो. सलीमुद्दीन 31 दिसंबर 2025 को सेवानिवृत्त हुए थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार मरांडी ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में बीपीओ महागामा अली उमर खान उपस्थित रहे. विद्यालय परिवार की ओर से मो. सलीमुद्दीन को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया. अतिथियों और आगंतुकों के स्वागत में बच्चों ने संगीत और स्वागत गान प्रस्तुत किया. वहीं समारोह में आमंत्रित शायरों ने शेरो-शायरी, गीत और गजलों से कार्यक्रम को साहित्यिक रंग दिया. बीपीओ अली उमर खान ने समारोह में कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद भी मो. सलीमुद्दीन शिक्षा के क्षेत्र में अपनी सेवा देते रहेंगे. उन्होंने कहा कि शिक्षक ही हैं जो धूल को भी चंदन बनाने का हुनर रखते हैं. सेवानिवृत्त शिक्षक मो. सलीमुद्दीन ने अपने सेवा काल के अनुभव साझा करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया. इस अवसर पर सीआरपी/बीआरपी महासंघ के पूर्व जिला महासचिव मो. सुलेमान, जहांगीर आजाद, मो. शमीम इकबाल, शायर शम्श परवाना, नदीम सरवर, दानिश खुशहाल, मो. मुजाहिद उल इस्लाम, मो. मनीरूद्दीन, शमशुल हक और शिक्षक मो. अजीमुद्दीन सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola