डुमरिया : 14 वर्षीय छात्र की तालाब में डूबने से मौत

Updated at : 15 Apr 2017 7:34 AM (IST)
विज्ञापन
डुमरिया : 14 वर्षीय छात्र की तालाब में डूबने से मौत

गोड्डा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव में शुक्रवार को तालाब में डूबने से 14 वर्षीय छात्र की मौत हो गयी. मृतक का नाम हिमांशु कुमार बताया जाता है. स्कूल में छुट्टी रहने से गोढ़ी मुहल्ला निवासी हिमांशु अपने दोस्त के साथ डुमरिया गांव गया था. वहां मंदिर के पीछे वाले तालाब में नहा […]

विज्ञापन
गोड्डा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव में शुक्रवार को तालाब में डूबने से 14 वर्षीय छात्र की मौत हो गयी. मृतक का नाम हिमांशु कुमार बताया जाता है. स्कूल में छुट्टी रहने से गोढ़ी मुहल्ला निवासी हिमांशु अपने दोस्त के साथ डुमरिया गांव गया था. वहां मंदिर के पीछे वाले तालाब में नहा रहा था.
इसी दौरान वह तालाब में डूब गया और उसकी मौत हो गयी. उसके दोस्तों ने शोर मचाया और ग्रामीणों को सूचना दी.ग्रामीणाें ने बांस से हिमांशु को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. वह स्थानीय भारत भारती स्कूल का कक्षा नौ का छात्र था. सूचना पर पुलिस गांव पहुंची और शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola