आग से झुलसकर युवती की मौत
Updated at : 13 Apr 2017 5:25 AM (IST)
विज्ञापन

घटना. पथरगामा थाना क्षेत्र के गांधीग्राम में हुआ हादसा घटना से पथरगामा व गांधीग्राम में शोक का माहौल पुलिस कर रही मामले की छानबीन पुलिस मान रही आत्महत्या का मामला पथरगामा : पथरगामा थाना क्षेत्र के गांधी ग्राम में आग से झुलस कर 15 वर्षीय अन्नू कुमारी की मौत हो गयी. यह घटना मंगलवार दे […]
विज्ञापन
घटना. पथरगामा थाना क्षेत्र के गांधीग्राम में हुआ हादसा
घटना से पथरगामा व गांधीग्राम में शोक का माहौल
पुलिस कर रही मामले की छानबीन
पुलिस मान रही आत्महत्या का मामला
पथरगामा : पथरगामा थाना क्षेत्र के गांधी ग्राम में आग से झुलस कर 15 वर्षीय अन्नू कुमारी की मौत हो गयी. यह घटना मंगलवार दे रात की बतायी जाती है. इस मामले को लेकर पथरगामा पुलिस गांधी ग्राम पहुंची ओर मामले की छानबीन कर रही है. वहीं थाना प्रभारी संजय जनक मूर्ति ने बताया कि पुलिस हर बिंदु पर जांच पड़ताल कर रही है. प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है. पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
गांधी ग्राम के मनोज भगत के घर में मंगलवार शाम को काई सदस्य घर पर नहीं था. उसकी पुत्री अन्नु कुमार घर पर थी. उसकी मां रेणु देवी बीपी जांच कराने चिकित्सक के घर के घर गयी थी. रेणु देवी ने बताया कि घर लौटी तो पीछे का दरवाजा खुला था. घर के अंदर प्रवेश किया तो देख कि अन्नु शौचालय के कौने पर मृत पड़ी है. उसका पुर शरीर जला हुआ था. उसकी इसकी सूचना अपने परिवार के सदस्यों को दी. इसके बाद सूचना पुलिस को दी गयी. सूचना पर पुलिस मनोज के घर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इस संबंध में रेणु देवी ने थाना में आवेदन दिया है.
आवेदन में अन्नु के तनाव में रहने का जिक्र किया है. साथ ही बताया कि उसने व अन्नू ने मंगलवार को एक साथ दिन का खाना खाया. इसके बाद वह बीपी जांच कराने के लिए गांधी ग्राम गयी. उसके पति मनोज भगत कपड़ा की खरीदारी के लिए भागलपुर गये हुए थे. बड़ा पुत्र विकास कुमार भागलपुर था. छोटा बेटा सौरभ कुमार दुकान में था. घटना के वक्त घर में कोई नहीं था.
इधर, थाना प्रभारी संजय जनक मूर्ति ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लगता है. थाना कांड संख्या 02/17 के तहत यूडी केस दर्ज कर लिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




