झारखंड आंदोलनकारियों ने दिया धरना

Updated at : 13 Apr 2017 5:23 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड आंदोलनकारियों ने दिया धरना

गोड्डा : लंबित आवेदन को आयोग के कार्यालय भेजे जाने की मांग को लेकर वनांचल आंदोलनकारियों ने बुधवार को समाहरणालय के समक्ष धरना दिया. इस दौरान आंदोलनकारियों ने स्थानीय समस्याओं के निदान की मांग को लेकर प्रदर्शन भी किया. बाद में उपायुक्त को मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन सौंपा. बताया कि गोड्डा जिले से 1259 […]

विज्ञापन

गोड्डा : लंबित आवेदन को आयोग के कार्यालय भेजे जाने की मांग को लेकर वनांचल आंदोलनकारियों ने बुधवार को समाहरणालय के समक्ष धरना दिया. इस दौरान आंदोलनकारियों ने स्थानीय समस्याओं के निदान की मांग को लेकर प्रदर्शन भी किया. बाद में उपायुक्त को मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन सौंपा. बताया कि गोड्डा जिले से 1259 आंदोलनकारियों का आवेदन लंबित है. लंबित आवेदनों को अब तक जिला से नहीं भेजा गया है. वहीं गरमी में पेयजल की समस्या से निजात दिलाने की मांग की गयी.

जिला प्रशासन से अविलंब खराब पड़े चापानलों को दुरुस्त कराने की मांग की गयी. वही जिला स्तर पर 2014 से मिल रहे समाजिक सुरक्षा पेंशन को तत्काल चालू कराने की भी मांग की गयी. जिला मुख्यालय में पिछले तीन माह से अनियमित बिजली आपूर्ति को नियमित करने व शहरी जनता को पानी आदि मुहैया कराने की मांग की गयी. इसके अलावा अडाणी कंपनी के आने से बाहरी व्यक्तियों को नौकरी पर नहीं लिये जाने की मांग की गयी. इस मौके पर अनिरुद्ध प्रसाद मंडल, राजेंद्र पंडित, महेश प्रसाद मंडल, विष्णु प्रसाद महतो, जनार्दन, शंकर पोद्दार आदि थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola