तालाब किनारे मिला युवक का शव मामला नगर थाना क्षेत्र के डीडीसी आवास के पास का

Updated at : 03 Mar 2017 6:08 AM (IST)
विज्ञापन
तालाब किनारे मिला युवक का शव मामला नगर थाना क्षेत्र के डीडीसी आवास के पास का

गायत्री नगर निवासी राकेश रौशन के रूप में हुई पहचान गोड्डा : नगर थाना क्षेत्र के डीडीसी आवास से सटे तालाब के किनारे से गुरुवार को पुलिस ने 25 वर्षीय युवक का शव बरामद किया. घटना स्थल से पुलिस ने दो-तीन सिम व आधार कार्ड भी बरामद किया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर […]

विज्ञापन

गायत्री नगर निवासी राकेश रौशन के रूप में हुई पहचान

गोड्डा : नगर थाना क्षेत्र के डीडीसी आवास से सटे तालाब के किनारे से गुरुवार को पुलिस ने 25 वर्षीय युवक का शव बरामद किया. घटना स्थल से पुलिस ने दो-तीन सिम व आधार कार्ड भी बरामद किया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं मृतक की पहचान नहर चौक के गायत्री नगर निावसी राकेश रौशन के रूप में की गयी. मृतक के पिता बह्मानंद पंडित ने बताया कि राकेश बुधवार शाम को घर से निकाला था. देर रात तक घर नहीं लौटा. काफी खोजबीन की , लेकिन वह नहीं मिला. गुरुवार सुगी तालाब किनारे शव मिलने की सूचना मिली.
इंस्पैक्टर अशोक कुमार गिरी ने बताया कि घटना स्थल से दो-तीन खुला सीम व आधार कार्ड आदि बरामद किया गया है. शरीर पर चोट के कोई निशान मिला है. युवक का चप्पल भी शव से दूर पड़ा था. शव कीचड़ में पड़ा था. पानी में डूबोकर या गला दबाकर हत्या किये जाने से मुंह से अवशिष्ट पदार्थ निकलता, जो नहीं था. इससे युवक की मौत के कारण का पता नहीं चल सका है. उसकी मौत संदिग्ध है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पोसटमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले का खुलासा हो सकता है.
इधर, मृतक के पिता बह्मानंद पंडित ने बताया कि उनके पुत्र का संबंध किसी से नहीं था. बगैर जानकारी के ही घर से निकल गया था. इधर, घटनास्थल को देखने के बाद पुलिस मामले को संदेहास्पद तरीके से देख रही है.
मृतक के पिता के बयान पर यूडी केस दर्ज किया जा रहा है. जांच के बाद ही निष्कर्ष पर पहुंचा जा सकता है.
-अशोक कुमार गिरी, इंस्पेक्टर, नगर थाना गोड्डा
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola