ठाकुरनहान में चार घर जल कर राख

Updated at : 26 Feb 2017 4:24 AM (IST)
विज्ञापन
ठाकुरनहान में चार घर जल कर राख

ललमटिया/महगमा : जिले में अलग-अलग दो अगलगी की घटना में पांच घर जल कर राख हो गये. इस घटना में लाखों का नुकसान हुआ है. पोड़ैयाहाट : पोड़ैयाहाट प्रखंड क्षेत्र के ठाकुरनहान पंचायत के ठाकुरनहान गांव में शनिवार शाम अगलगी में चार घर जल कर राख हो गये. अग लगने के कारणों का खुलासा नहीं […]

विज्ञापन

ललमटिया/महगमा : जिले में अलग-अलग दो अगलगी की घटना में पांच घर जल कर राख हो गये. इस घटना में लाखों का नुकसान हुआ है.

पोड़ैयाहाट : पोड़ैयाहाट प्रखंड क्षेत्र के ठाकुरनहान पंचायत के ठाकुरनहान गांव में शनिवार शाम अगलगी में चार घर जल कर राख हो गये. अग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है. इस घटना में जगदीश सिंह, ज्योतिष सिंह, राजेंद्र सिंह व जामुन सिंह के घर जल कर राख हो गया. ग्रामीणों ने किसी तरह से आग को बुझाया. बाद
दमकल की गाड़ी पहुंची और आग को पूरी तरह से बुझाया. अगलगी की इस घटना में चारों घरों से लगभग लाखों की क्षति हुई है. घर में रखा सब कुछ जल गया. परिजन अब खुले आसमान के नीचे रहने को विवश हैं. इधर, सीओ िवजय कुमार ने बताया कि राजस्व कर्मचारी को गांव भेज कर क्षतिपूर्ति का आकलन कराया जायेगा. पीड़ित परिवारों को सरकारी सहायता दी जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola