हत्यारा पुत्र गिरफ्तार भेजा गया जेल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Feb 2017 4:58 AM (IST)
विज्ञापन

मामला सुंदरपाहाड़ी थाना क्षेत्र के सागर टोला का मां को गाली देने पर गुस्साए पुत्र ने पिता को उतारा था मौत के घाट गोड्डा : सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र के सागर टोला में पटवारी हांसदा की हत्या मामले में आरोपित पुत्र बबलू हांसदा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इसके बाद उसे जेल भेज दिया. […]
विज्ञापन
मामला सुंदरपाहाड़ी थाना क्षेत्र के सागर टोला का
मां को गाली देने पर गुस्साए पुत्र ने पिता को उतारा था मौत के घाट
गोड्डा : सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र के सागर टोला में पटवारी हांसदा की हत्या मामले में आरोपित पुत्र बबलू हांसदा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इसके बाद उसे जेल भेज दिया.
् सुंदरपहाड़ी थाना प्रभारी जनार्दन सिंह ने बताया कि घटना के दूसरे ही दिन आरोपित को गिरफ्तार कर लाया गया. एसपी को जानकारी दी गयी है हत्या की प्राथमिकी मृतक की पत्नी सालगी मुर्मू ने दर्ज करायी थी. पूछताछ में आरोपित बबलू ने बताया कि उसके पिता पटवारी हांसदा नशे में मां सालगी मुर्मू को गालियां दे रहे थे. मना करने पर भी नहीं माने. गुस्से में मौत के घाट उतार दिया. बता दें कि बबलू व उसके पिता पटवारी हांसदा नशे में थे. हाट से लौट कर आये थे. इसी बीच दोनों के बीच कहासूनी हो गयी थी आैर बबलू ने पिता को मार डाला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




