बलबड्डा की बीना की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Feb 2017 4:21 AM (IST)
विज्ञापन

दुर्घटना. ट्रक व ऑटो में टक्कर, पति-पत्नी सहित तीन मरे दो बच्चे सहित आठ यात्री जख्मी सन्हौला-घोघा मुख्य मार्ग पर नदियामा मोड़ के पास हुआ हादसा सन्हौला/ गोड्डा : सन्हौला-घोघा मुख्य मार्ग पर नादियामा मोड़ के पास बुधवार को ट्रक और ऑटो में आमने-सामने की टक्कर हो गयी. इस घटना में पति-पत्नी सहित तीन यात्रियों […]
विज्ञापन
दुर्घटना. ट्रक व ऑटो में टक्कर, पति-पत्नी सहित तीन मरे
दो बच्चे सहित आठ यात्री जख्मी
सन्हौला-घोघा मुख्य मार्ग पर नदियामा मोड़ के पास हुआ हादसा
सन्हौला/ गोड्डा : सन्हौला-घोघा मुख्य मार्ग पर नादियामा मोड़ के पास बुधवार को ट्रक और ऑटो में आमने-सामने की टक्कर हो गयी. इस घटना में पति-पत्नी सहित तीन यात्रियों की मौत हो गयी. हादसे में ऑटो पर सवार दो बच्चे सहित आठ यात्री जख्मी हो गये. मृतकों की पहचान गोराडीह के मुरहन निवासी रूदल (40), उसकी पत्नी रुकनी देवी (32) और झारखंड के गोड्डा जिला के बलबड्डा थाना क्षेत्र के लकड़मारा की बीना देवी (34) के रूप में हुई है.
रुकनी देवी और बीना देवी की मौके पर ही मौत हो गयी. रूदल ने जेएलएनएमसीएच, भागलपुर ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया. सभी घायल गोराडीह प्रखंड के विभन्नि गांवों के हैं. इनमें स्वरूपचक गांव निवासी धीरज साह (40), धीरज साह की पत्नी सरिता देवी, अगड्डा गांव के अरुण मंडल की पत्नी रूबी देवी (30), उसकी पुत्री सपना कुमारी (03), रत्तीचक गांव निवासी प्रेम सिंह की पत्नी विभा देवी (35), उसकी पुत्री ज्योति कुमारी (04) और कलिकापुर के कामलेश्वर सिंह के पुत्र निर्भय सिंह (28) हैं. सभी का इलाज सन्हौला अस्पताल में चल रहा है.
यात्रियों से भरा ऑटो घोघा से आ रहा था. सन्हौला की और से बालू लदा एक हाइवा आ रहा था. नदियामा मोड़ के पास दोनों में सीधी टक्कर हो गयी. इस घटना से ऑटो पलट कर कुछ दूरी पर एक गड्ढे में जा गिरा. ऑटो से गिरे यात्रियों को कुचलते हुए हाइवा निकल गया. ऑटो भी पूरी तरह से क्षतग्रिस्त हो गया. सूचना मिलने पर मौके पर सन्हौला थाना के थानाध्यक्ष पवन कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे और मौके से दोनों शवों को उठवा कर थाना लाया. पुलिस देर रात तक दुर्घटना स्थल पर कैंप कर रही थी. कहलगांव के एसडीपीओ रामानंद कौशल भी मौके पर पहुंचे और छानबीन की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




