तीन माह से वोहरना का चापानल खराब

Published at :31 Jan 2017 5:44 AM (IST)
विज्ञापन
तीन माह से वोहरना का चापानल खराब

पथरगामा : प्रखंड के लतौना पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय वोहरना का चापानल पिछले तीन माह से खराब पड़ा है. विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक मुकेश पांडेय ने बताया कि चापानल मरम्मत को लेकर बीडीओ, बीइइओ, लतौना पंचायत की मुखिया, पेजयल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता को आवेदन दिया है. बावजूद अब तक चापानल की […]

विज्ञापन

पथरगामा : प्रखंड के लतौना पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय वोहरना का चापानल पिछले तीन माह से खराब पड़ा है. विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक मुकेश पांडेय ने बताया कि चापानल मरम्मत को लेकर बीडीओ, बीइइओ, लतौना पंचायत की मुखिया, पेजयल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता को आवेदन दिया है.

बावजूद अब तक चापानल की मरम्मत की दिशा में पहल नहीं की जा सकी है. प्रधानाध्यापक ने बताया कि विद्यालय में नामांकित 255 बच्चे है. चापानल खराब रहने से मध्याह्न भोजन का कार्य प्रभावित हो रहा है. फिलहाल विद्यालयय की रसोइया एक किमी दूर से पानी लाती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola