जीपीएल . गोड्डा ब्लास्टर ने पांच विकेट से नाइट राइडर्स को हराया

Published at :23 Dec 2016 4:47 AM (IST)
विज्ञापन
जीपीएल .  गोड्डा ब्लास्टर ने पांच विकेट से नाइट राइडर्स को हराया

गोड्डा : स्थानीय गांधी मैदान में आयोजित जीपीएल के सातवें मैच में गोड्डा ब्लास्टर ने पांच विकेट से गोड्डा नाइट राइडर्स को हराया. वहीं आठवें मैच में गोड्डा टाइगर्स ने 14 रनों से चक्रवर्ती एवेंजर्स टीम को परजित किया. जिला क्रिकेट संघ के सचिव रंजन कुमार ने बताया कि गोड्डा ब्लास्टर व गोड्डा टाइगर्स टीम […]

विज्ञापन

गोड्डा : स्थानीय गांधी मैदान में आयोजित जीपीएल के सातवें मैच में गोड्डा ब्लास्टर ने पांच विकेट से गोड्डा नाइट राइडर्स को हराया. वहीं आठवें मैच में गोड्डा टाइगर्स ने 14 रनों से चक्रवर्ती एवेंजर्स टीम को परजित किया. जिला क्रिकेट संघ के सचिव रंजन कुमार ने बताया कि गोड्डा ब्लास्टर व गोड्डा टाइगर्स टीम छह-छह अंक लेकर तालिका में सबसे आगे चल रही है. अन्य टीमों में गोड्डा टाइटंस के दो अंक, चक्रवर्ती एवेंजर्स के दो अंक तथा गोड्डा नाइल राइडर्स के अंक शून्य है.

गुरुवार को टॉस जीत कर गोड्डा नाइट राइडर्स पहले बल्लेबाजी कर 20 ओवर में सात विकेट खोकर 100 रन बनाये. बाद में खेलते हुए गोड्डा ब्लास्टर ने 19.3 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 104 रन बना कर मैच जीत लिया है. गौतम ने 55 रन, विराट ने 17 रन, मनींद्र ने 25 रन और मोनू ने 24 रनों की पारी खेली. वहीं गेंदबाज ऋषि ने 2 विकेट, सौरभ ने 1 विकेट, मो अताउल ने 2 विकेट, अब्दुल हक ने 2 विकेट हासिल किया.
वहीं जीपीएल सीजन टू में चैंपियन रही गोड्डा टाइगर्स ने लगातार तीसरी जीत दर्ज किया है. गुरुवार को टॉस जीत कर गोड्डा टाइगर्स टीम ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 123 रन बनाया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी चक्रवर्ती एवेंजर्स की टीम 20 ओवर में 8 विकेेट के नुकसान पर 110 रन ही बना पायी. इस मैच में गोविंद 44 रन बना कर नॉटआउट रहे. वहीं शेखर ने 41 रन, योगेश ने 27 रन, प्रेम ने 25 रनेां का योगदान दिया.गेंदबाज शाहरूख ने 2 विकेट, आजाद ने 2 विकेट, हेमंत ने 3 विकेट, सुरेंद्र ने 2 विकेट हासिल किया.
अडाणी कंपनी के पदाधिकारी व सामाजिक कार्यकर्त्ता ने बांटे पुरस्कार
दोनों मैंच में मैन ऑफ द मैच रहे 25 रन बना कर 1 विकेट लेने वाले मनींद्र कुमार तथा 44 रन बना कर 2 विकेट हासिल करने वाले गोविंदा को पुरस्कार अडाणी कंपनी के पदाधिकारी सुबोध सिंह व सामाजिक कार्यकर्त्ता जितेंद्र मंडल ने दिया. इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष एचएम बोदरा, मिर्जा सब्बीर हुसैन, किरमान अंसारी, रितेश मंडल, अमित बोस, संजीव कुमार, रंजीत राय, ऋषिराज सिंह, अंजूम अख्तर, शमशेर, वीरेंद्र मंडल, प्रकाश, दीपक, बाबू, निर्णायक दिव्य प्रकाश, विनायक झा, अनुज सिन्हा, विनीत कुमार, स्कोरर आकाश गौतम आदि थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola