बाइक के साथ चोर गिरोह का सदस्य गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Dec 2016 4:32 AM (IST)
विज्ञापन

बाराहाट के हाट में चोर की लोगों ने की पिटाई ठाकुरगंगटी के पकड़िया से चोरी की गयी थी बाइक हाट के दौरान पीड़ित ने पहचान कर ली बाइक पुलिस ने आरोपित चोर से पूछताछ कर भेजा जेल ठाकुरगंगटी : ईशीपुर थाना क्षेत्र के बाराहाट के हाट परिसर से चोरी की बाइक के साथ चोर को […]
विज्ञापन
बाराहाट के हाट में चोर की लोगों ने की पिटाई
ठाकुरगंगटी के पकड़िया से चोरी की गयी थी बाइक
हाट के दौरान पीड़ित ने पहचान कर ली बाइक
पुलिस ने आरोपित चोर से पूछताछ कर भेजा जेल
ठाकुरगंगटी : ईशीपुर थाना क्षेत्र के बाराहाट के हाट परिसर से चोरी की बाइक के साथ चोर को गिरफ्तार किया गया है. बाइक ठाकुरगंगटी थाना क्षेत्र के पकड़िया गांव के प्रज्ञा केंद्र चोरी हुई थी. संचालक संजय कुमार ने हाट के दौरान बाइक पहचान ली तथा चालक को घंटों देखा. जैसे ही चालक बाइक में चाभी डालने आया चोर-चोर कहकर पिटायी कर दी. पकड़ाये आरेापित गुड्डू कुमार यादव है तथा बाबुपुर ईशीपूर का रहनेवाला है. हाट में जमा लोगों ने उसकी पिटाई कर थाना को सूचना दी.
बाद में प्रज्ञा केंद्र के संचालक संजय कुमार ने इशीपूर थाना की पुलिस को मामले की जानकारी दी. संजय कुमार ने बताया था कि उनकी इसी बाइक को 21 नवंबर को चोरी की गयी थी. बाइक का नंबर फेक था. इंजन व चेचिस के नंबर से उसकी पहचान हुई. थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार आजाद ने बताया कि बाइक चोरी के आरोपित को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




