एसडीओ के आदेश के बाद भी अलाव की व्यवस्था नहीं

Published at :13 Dec 2016 4:30 AM (IST)
विज्ञापन
एसडीओ के आदेश के बाद भी अलाव की व्यवस्था नहीं

महगामा : अनुमंडलाधिकारी संजय कुमार पांडेय के निर्देश के बावजूद भी महगामा अनुमंडल क्षेत्र मे अलाव की व्यवस्था नहीं हो पायी है. मालूम हो कि अनुमंडलाधिकारी ने सभी बीडीओ को पत्र भेजकर अलाव की व्यवस्था कराये जाने का निर्देश दिया था. पांच दिन पूर्व ही एसडीओ को बढ़ी ठंड को लेकर अनुमंडल क्षेत्र के महगामा, […]

विज्ञापन

महगामा : अनुमंडलाधिकारी संजय कुमार पांडेय के निर्देश के बावजूद भी महगामा अनुमंडल क्षेत्र मे अलाव की व्यवस्था नहीं हो पायी है. मालूम हो कि अनुमंडलाधिकारी ने सभी बीडीओ को पत्र भेजकर अलाव की व्यवस्था कराये जाने का निर्देश दिया था. पांच दिन पूर्व ही एसडीओ को बढ़ी ठंड को लेकर अनुमंडल क्षेत्र के महगामा, मेहरमा व ठाकुरगंगटी के मुख्य चौक -चौराहों पर अलाव की व्यवस्था कराये जाने को कहा था. महगामा निवासी रवींद्र यादव, मो इकराम, मो कलीम, रंजीत कुमार आदि ने बताया कि इसीएल भी अलाव को लेकर जरा भी गंभीर नहीं है. कम से कम इसीएल से सटे क्षेत्र में कोयले की व्यवस्था अलाव के लिये की जानी चाहिए थी. लेकिन किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola