महिला कोषांग में आठ मामलों की हुई सुनवाई

Published at :12 Dec 2016 5:49 AM (IST)
विज्ञापन
महिला कोषांग में आठ मामलों की हुई सुनवाई

सहमति नहीं बनने पर एक भी दंपती की नहीं हुई विदाई गोड्डा : नगर थाना परिसर स्थित पुलिस महिला कोषांग की बैठक रविवार को हुई. अध्यक्षता महिला थाना प्रभारी मोनालिसा केरकट्टा ने की. बताया कि बैठक के दौरान कुल आठ मामलों पर सुनवाई जारी रही है. किसी भी मामले में सहमति नहीं बनने पर दंपती […]

विज्ञापन

सहमति नहीं बनने पर एक भी दंपती की नहीं हुई विदाई

गोड्डा : नगर थाना परिसर स्थित पुलिस महिला कोषांग की बैठक रविवार को हुई. अध्यक्षता महिला थाना प्रभारी मोनालिसा केरकट्टा ने की. बताया कि बैठक के दौरान कुल आठ मामलों पर सुनवाई जारी रही है. किसी भी मामले में सहमति नहीं बनने पर दंपती विदाई नहीं हो पायी. सुनवाई के दौरान चरकाकोल की संगीता देवी व महुआ सोल के तेजनारायण ठाकुर, गम्हरिया गांव की गुलशन बीबी व खदहरा माल के इम्तियाज, ललमटिया की पोलिना हांसदा व कुसुमटोली गांव के मथ्युस मरांडी, लीलादह की बीबी आजमा व घाट बलिया के शेख इम्तियाज, धाड़ाचक की आसमीन खातुन व पंजरूखी के मो निसार,
बोहरना के सिकंदर यादव व कुसमा के राबड़ी देवी, हरिपुर डोय की नरगिश खातुन व इशीपुर बाबुपुर के मो शमीम, घाट मंजवारा के राजेश अंसारी व धोरैया पसाना की किरण देवी तथा विशनपुर के मो इसलाम व सुरहरी की निहारा खातुन के मामले में सुनवाई जारी रही है. इस मौके पर महिला एएसआइ एसएम सोय, कोषांग सदस्य जय प्रकाश यादव, मो जियाउद्दीन, मो सज्जाद, ईश्वर हेंब्रम आदि उपस्थित थे.
15 हजार में बिकी चक्रवर्ती एवेंजर्स की टीम
जीपीएल-3 टूर्नामेंट के लिए पांच टीमों की लगी बोली
नीलामी प्रक्रिया में शामिल लोग व टीम के सभी मालिक. फोटो। प्रभात खबर
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola