नेताजी सुभाषचंद्र बोस क्लब ने ब्लास्टर को हराया

Published at :12 Dec 2016 5:48 AM (IST)
विज्ञापन
नेताजी सुभाषचंद्र बोस क्लब ने ब्लास्टर को हराया

जीत के बाद रौतारा टीम. गोड्डा : गांधी मैदान में बी डिवीजन क्रिकेट लीग में दो मुकाबला में रविवार को निर्धारित 20 ऑवर के खेल में टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 ऑवर में पांच विकेट खोकर नेताजी सुभाषचंद्र बोस क्लब रौतारा की टीम ने 136 रन का लक्ष्य विपक्षी टीम को दिया. […]

विज्ञापन

जीत के बाद रौतारा टीम.

गोड्डा : गांधी मैदान में बी डिवीजन क्रिकेट लीग में दो मुकाबला में रविवार को निर्धारित 20 ऑवर के खेल में टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 ऑवर में पांच विकेट खोकर नेताजी सुभाषचंद्र बोस क्लब रौतारा की टीम ने 136 रन का लक्ष्य विपक्षी टीम को दिया. बाद में खेलते हुए विपक्षी टीम ब्लास्टर ने 15 ऑवर में 10 विकेट खोकर 70 रन ही बना पायी. नेताजी सुभाषचंद्र बोस क्लब रौतारा की टीम ने 66 रनों से इस मैच को जीत लिया है. बल्लेबाज रूपेश ने 40 रन, निर्मल ने 35 रन, सोनू झा ने 20 रन, संजय ने 10 रन, रोहित ने 18 रनों का योगदान अपनी अपनी टीम को दिया. गेंदबाज रूपेश ने चार विकेट, रवि ने तीन विकेट, मनोज ने दो विकेट, अमित ने दो विकेट, राहुल ने दो विकेट, मिनाज ने एक विकेट हासिल किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola