रामप्रवेश यादव के गिरोह ने दिया था लूट को अंजाम
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Dec 2016 8:00 AM (IST)
विज्ञापन

भगैया-मानिकपुर रोड रॉबरी का खुलासा ! मेहरमा : मेहरमा थाना क्षेत्र के भगैया-मेहरमा मुख्य मार्ग में मानिकपुर के पास बीते रविवार रात सड़क लूट की घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों के शिनाख्त होने का दावा मेहरमा पुलिस ने किया है. थाना प्रभारी मेहरमा रामचंद्र रजक ने बताया कि संदेह व मोबाइल लोकेशन के बाद […]
विज्ञापन
भगैया-मानिकपुर रोड रॉबरी का खुलासा !
मेहरमा : मेहरमा थाना क्षेत्र के भगैया-मेहरमा मुख्य मार्ग में मानिकपुर के पास बीते रविवार रात सड़क लूट की घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों के शिनाख्त होने का दावा मेहरमा पुलिस ने किया है.
थाना प्रभारी मेहरमा रामचंद्र रजक ने बताया कि संदेह व मोबाइल लोकेशन के बाद भगैया के शंभू पंडित को गिरफ्तार किया गया था. पूछताछ में उसने जुर्म कबूलते हुए बताया कि भगैया के रामप्रवेश यादव ने लूट की योजना बनायी थी. इसमें कुल छह की संख्या में लाेग शामिल थे. रामप्रवेश यादव मास्टरमाइड है. जबकि अन्य अपराधी के बारे में केवल रामप्रवेश यादव को ही जानकारी है. यह भी बताया कि लूटकी राशि तथा गहने आदि का बंटवारा छह लोगों के बीच कर लिया गया है. पुलिस ने शंभू पंडित पर मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है.
अब तक बरामद नहीं हुआ लूट का सामान
हालांकि पुलिस के दावा के बावजूद अपराधियों से लूट का एक भी लूट का सामान, लूट में इस्तेमाल की गयी बाइक व हथियार बरामद नहीं हो पाया है. मास्टरमाइंड रामप्रवेश यादव भी पुलिस पकड़ से बाहर है. मामले को लेकर लगातार छापेमारी की जा रही है.
ठाकुरगंगटी में शिक्षक के घर डाला था डाका
शंभू ने स्वीकार किया कि एक दिन पूर्व ठाकुरगंगटी थाना क्षेत्र में सेवानिवृत शिक्षक के घर पर डाका डाला गया था. इसको रामप्रवेश यादव गिरोह ने ही अंजाम दिया था.
पुलिस के सामने गिरफ्तारी के बाद शंभू पंडित ने लूटकांड का खुलासा किया है. जुर्म में शामिल रामप्रवेश को चिह्नित कर लिया गया है. गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. रामप्रवेश से ही बाकी अन्य चार अपराधियों के बारे में जानकारी मिल पायेगी. शंभू के खिलाफ कांड संख्या 135/16 के तहत कारवाई करते जेल भेज दिया गया है.
– रामचंद्र पासवान, थाना प्रभारी, मेहरमा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




