रैयतों व प्रभावित परिवारों को वाजिब हक दे अडाणी: प्रदीप
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Dec 2016 6:27 AM (IST)
विज्ञापन

गोड्डा में पावर प्लांट के लिये जमीन अधिग्रहण मामले पर रैयतों का उपवास कार्यक्रम समाहरणालय के समक्ष रैयतों को संबोधित करते प्रदीप यादव. गोड्डा : अडाणी के पावर प्लांट के लिये जमीन अधिग्रहण का विरोध करते हुए बुधवार को मोतिया व बक्सरा गांव के रैयत व प्रभावित परिवारों ने समाहरणालय के समक्ष एक दिन का […]
विज्ञापन
गोड्डा में पावर प्लांट के लिये जमीन अधिग्रहण मामले पर रैयतों का उपवास कार्यक्रम
समाहरणालय के समक्ष रैयतों को संबोधित करते प्रदीप यादव.
गोड्डा : अडाणी के पावर प्लांट के लिये जमीन अधिग्रहण का विरोध करते हुए बुधवार को मोतिया व बक्सरा गांव के रैयत व प्रभावित परिवारों ने समाहरणालय के समक्ष एक दिन का उपवास रखा. उपवास कार्यक्रम में पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव भी मौजूद रहे. श्री यादव ने आये रैयतों व प्रभावित परिवारों को संबोधित करते हुए कहा कि जिस प्रकार जमीन अधिग्रहण मामले को लेकर मंगलवार को जिला प्रशासन का रूख रहा वह लोकतंत्र विरोधी था. जिला प्रशासन का रूख संदेहास्पद है.
पूरे मामले की जांच होनी चाहिये. इसके लिये डीसी व एसपी को जिम्मेवार ठहराया. श्री यादव ने कहा : वे जब तक जिंदा हैं, अडाणी को प्लांट स्थापित नहीं होने देंगे. नहीं तो सही तरीके से अडाणी कंपनी आमसभा बुलाकर रैयत व प्रभावित परिवारों को वाजिब हक प्रदान करे.
कारपोरेट घराने का फायदा पहुंचाने का मंशा : श्री यादव ने कहा कि कारपोरेट घरानों को फायदा पहुंचाने के लिये ही सरकार व जिला प्रशासन मिली-जुली सरकार की तरह काम कर रही है. अडाणी पावर प्लांट लगाये जाने को लेकर कोई मतभेद नहीं है, लेकिन जोर जबरदस्ती किये जाने पर वे किसी को बख्शेगें नही. कहा कि अधिग्रहण को लेकर लाठी के जोर पर बाेगस सामाजिक मूल्यांकन किया गया है. यह सब नहीं चलेगा. इसके अलावा समाजिक कार्यकर्ता चिंतामणि भाई ने भी प्रभावित रैयतों को लाभ पहुंचाये जाने पर बल दिया. कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष धनंजय यादव, दिलीप साह, अजय शर्मा व दर्जनों नेताओ ने संबोधित किया.
जमीन अधिग्रहण मामले में प्रशासन के रूख की होनी चाहिए जांच
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




