घरेलू विवाद में देवर ने की भाभी की पिटाई, जख्मी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Dec 2016 4:39 AM (IST)
विज्ञापन

सदर प्रखंड के पुनसिया गांव का है मामला गोड्डा : सदर प्रखंड क्षेत्र के पुनसिया गांव में घरेलू विवाद में मारपीट की घटना में आशा देवी (35) घायल हो गयी है. परिजनों ने इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल में भरती कराया है. पीड़ित महिला ने बताया कि उसके घर में शौचालय की व्यवस्था नहीं […]
विज्ञापन
सदर प्रखंड के पुनसिया गांव का है मामला
गोड्डा : सदर प्रखंड क्षेत्र के पुनसिया गांव में घरेलू विवाद में मारपीट की घटना में आशा देवी (35) घायल हो गयी है. परिजनों ने इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल में भरती कराया है. पीड़ित महिला ने बताया कि उसके घर में शौचालय की व्यवस्था नहीं है. उसकी छोटी बेटी बहियार से शौच कर लौटने के बाद घर के आंगन में हाथ पैर धो रही थी. आंगन में पानी लेने के विवाद को लेकर महिला के छोटे देवर से कहा सुनी हो गयी. बाद में सास के कहने पर महिला का मंझला देवर ने महिला को लाठी से पीट दी. इस कारण महिला को सिर में चोटें आयी है. सदर अस्पताल में उसका इलाज हो रहा है. पीड़िता ने थाने में भी सूचना देने की बात कही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




