सुंदरपहाड़ी से नक्सली के शक में दो महिलाएं गिरफ्तार

Published at :03 Dec 2016 8:23 AM (IST)
विज्ञापन
सुंदरपहाड़ी से नक्सली के शक में दो महिलाएं गिरफ्तार

गोड्डा : जिले के लालगढ़ कहे जाने वाले सुंदरपहाड़ी में गुरुवार देर शाम एलआरपी के दौरान पुलिस ने दो संदिग्ध महिलाओं को गिरफ्तार किया है. बताया जाता है कि इन महिलाओं का संबंध नक्सली संगठन से है. पुलिस ने सुंदरपहाड़ी के बेलपहाड़ी एवं पहाड़पुर गांव के आसपास से इन दो संदिग्ध महिलाओं को पकड़ा है. […]

विज्ञापन
गोड्डा : जिले के लालगढ़ कहे जाने वाले सुंदरपहाड़ी में गुरुवार देर शाम एलआरपी के दौरान पुलिस ने दो संदिग्ध महिलाओं को गिरफ्तार किया है. बताया जाता है कि इन महिलाओं का संबंध नक्सली संगठन से है.
पुलिस ने सुंदरपहाड़ी के बेलपहाड़ी एवं पहाड़पुर गांव के आसपास से इन दो संदिग्ध महिलाओं को पकड़ा है. दुमका में हाल ही में पांच नक्सलियों की गिरफ्तारी के बाद से गोड्डा के सुसनी, जामोझरना, सिंदरी जोला, कटहलडीह, बेलपहाड़ी तथा पहाड़पुुर आदि गांवों में पुलिस की पेट्रोलिंग बढ़ गयी है. इसी क्रम में पुलिस ने गांव से दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है. हालांकि पुलिस मामले में कुछ भी बताने से बच रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola