अवैध रूप से पटाखा बेच रहे दुकानों में छापेमारी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :30 Oct 2016 4:34 AM (IST)
विज्ञापन

पटाखो को जब्त कर ले जाती पुलिस. गोड्डा : शहर में शनिवार देर शाम गलत ढंग से पटाखा बेच रहे दुकानों पर नगर थाना की पुलिस ने कार्रवायी की. सूचना पर पुलिस ने शहर के ही पप्पू गाडिया सहित अन्य तीन दुकानों में भी छापेमारी की. इस दौरान पुलिस ने दो बोरा पटाखा जब्त किया. […]
विज्ञापन
पटाखो को जब्त कर ले जाती पुलिस.
गोड्डा : शहर में शनिवार देर शाम गलत ढंग से पटाखा बेच रहे दुकानों पर नगर थाना की पुलिस ने कार्रवायी की. सूचना पर पुलिस ने शहर के ही पप्पू गाडिया सहित अन्य तीन दुकानों में भी छापेमारी की. इस दौरान पुलिस ने दो बोरा पटाखा जब्त किया. थाना प्रभारी सह निरीक्षक अशोक कुमार गिरी ने बताया कि दुकानदार के पास पटाखा बेचे जाने को लेकर कोई लाइसेंस नहीं है. दुकानों में शाट टर्म लाइसेंस रखने का प्रावधान है लेकिन किसी भी दुकानदार के पास पटाखा बेचे जाने का कोई लाइसेंस नहीं है. इसको लेकर ही कार्रवाई की गयी है. दुकानदार से आवश्यक पूछताछ की जायेगी. फिलहाल सामानों को जब्त कर लिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




