दुमका में बनेंगे 13 नये प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र

Published at :30 Oct 2016 4:29 AM (IST)
विज्ञापन
दुमका में बनेंगे 13 नये प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र

प्रस्ताव पास होने के बाद सूची तैयार, लोगों की दूर होगी स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं रानीश्वर : स्वास्थ्य विभाग की पहल पर जिले में 13 नये प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनेंगे. सिविल सर्जन दुमका के पत्रांक 3351 के अनुसार राज्य योजनांर्तगत वित्तीय वर्ष 2016-17 में विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तथा उपस्वास्थ्य केंद्र स्थापना का प्रस्ताव है़ जिसकी […]

विज्ञापन

प्रस्ताव पास होने के बाद सूची तैयार, लोगों की दूर होगी स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं

रानीश्वर : स्वास्थ्य विभाग की पहल पर जिले में 13 नये प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनेंगे. सिविल सर्जन दुमका के पत्रांक 3351 के अनुसार राज्य योजनांर्तगत वित्तीय वर्ष 2016-17 में विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तथा उपस्वास्थ्य केंद्र स्थापना का प्रस्ताव है़ जिसकी सूची तैयार की गयी है़
सूची के अनुसार रानीश्वर प्रखंड के सादीपुर व ढाकाजोल में नये प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाये जाने का प्रस्ताव है़ जबकि जिले में 13 नये प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाये जाने का प्रस्ताव है़ इसके अलावा काठीकुंड प्रखंड के मधुवन व नारगंज, दुमका प्रखंड के गांदो व मुड़भांगा, जरमुंडी प्रखंड के परिपा में, शिकारीपाड़ा प्रखंड के पलमा में,
सरैयाहाट प्रखंड के धनवै में, मसलिया प्रखंड के भालका सिंगारी में, जामा प्रखंड के नोनीहथवारी में तथा रामगढ़ प्रखंड के खसिया व बौड़िया में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाये जाने का प्रस्ताव है़ इन गांवों में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन बनाकर डाॅक्टरों की पदस्थापना व अन्य चिकित्सा सेवा की व्यवस्था किये जाने से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को सुलभ
दुमका में बनेंगे…
चिकित्सा मुहैया करायी जा सकती है़ सादीपुर में स्थानीय विधायक नलीन सोरेन की ओर से जमीन उपलब्ध रहने की सूचना दी गयी है़ रानीश्वर में वर्तमान में एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अलावे तीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र है पर सीएचसी में मात्र दो डाॅक्टर ही पदस्थापित है़ं तीनों प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक भी डाॅक्टर पदस्थापित नहीं है़ नये प्रस्तावित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध कराने के लिए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी की ओर से अंचलाधिकारी से आवेदन किया गया है़ जमीन उपलब्ध होने पर आगे की कार्रवाई शुरू होगी़
सूची तैयार
आठ स्वास्थ्य उपकेंद्रों के भवन निर्माण का प्रस्ताव
प्रखंड के आठ भवन विहीन स्वास्थ्य उपकेंद्र के लिए भवन निर्माण हेतु प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा सिविल सर्जन के पास प्रस्ताव भेजा गया है़ प्रस्ताव स्वीकृत होने पर नये भवन का निर्माण कार्य शुरू होगा़
जिन स्वास्थ्य उपकेंद्र का भवन जर्जर है़ वहां भवन मरम्मति का भी प्रस्ताव भेजा गया है़ यहां भवन विहीन प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेंद्र टोंगरा, बांसकुली, ढाकाजोल, सिमलजोड़, धाधका, पारपलसा, बेलुबनी व पुतका के लिए प्रस्ताव भेजा गया है़ इसके अलावे जयपाहाड़ी, राणाबांध, जयताड़ा, सुखजोड़ा आदि स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन की मरम्मत का प्रस्ताव भेजा गया है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola