रघुनाथपुर में मिला 14 किलो का अजगर

गोड्डा : पोड़ैयाहाट के रघुनाथपुर में पकड़े गये 14 किलो के अजगर को वन विभाग ने सुरक्षित अमरपुर जंगल में छोड़ दिया. रेंजर कन्हैया राम ने बताया कि रधुनाथपुर में बुधवार को देर शाम ग्रामीणों ने अजगर को देखा था. अजगर को देखने के लिये गांव में भीड़ जुट गयी. बाद में ग्रामीणों ने अजगर […]
गोड्डा : पोड़ैयाहाट के रघुनाथपुर में पकड़े गये 14 किलो के अजगर को वन विभाग ने सुरक्षित अमरपुर जंगल में छोड़ दिया. रेंजर कन्हैया राम ने बताया कि रधुनाथपुर में बुधवार को देर शाम ग्रामीणों ने अजगर को देखा था. अजगर को देखने के लिये गांव में भीड़ जुट गयी. बाद में ग्रामीणों ने अजगर की सूचना वन विभाग को दी. रेंजर कन्हैया राम सहित वन पाल आदि ने अजगर को पकड़कर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया. उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में अजगर मिलते हैं. जिले के बोआरीजोर, गोड्डा व सुंदरपहाड़ी में अजगरों को कई बार देखा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




