आदिवासी छात्रों का प्रदर्शन

Published at :26 Oct 2016 6:03 AM (IST)
विज्ञापन
आदिवासी छात्रों का प्रदर्शन

रोष. सिदो कान्हू की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने का विरोध आदिवासी छात्रों ने समाहरणालय पहुंच उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन प्रतिमा स्थल पर सीसीटीवी कैमरा लगाने की मांग की सरकार विरोधी नारे लगाया, कार्रवाई करने उठायी आवाज कहा: साजिश के तहत वीर सपूतों की प्रतिमा की जा रही क्षतिग्रस्त गोड्डा : ललमटिया थाना में अमर शहीद सिदो […]

विज्ञापन

रोष. सिदो कान्हू की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने का विरोध

आदिवासी छात्रों ने समाहरणालय पहुंच उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
प्रतिमा स्थल पर सीसीटीवी कैमरा लगाने की मांग की
सरकार विरोधी नारे लगाया, कार्रवाई करने उठायी आवाज
कहा: साजिश के तहत वीर सपूतों की प्रतिमा की जा रही क्षतिग्रस्त
गोड्डा : ललमटिया थाना में अमर शहीद सिदो कान्हू की प्रतिमा तोड़े जाने के मामले को लेकर मंगलवार को आदिवासी छात्र के नेताओं ने विरोध रैली निकाली. हाथ में तिरंगा लिये व नगाड़ा लेकर प्रदर्शन किया. छात्र मोरचा ने सिदो कान्हू की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने पर विरोध जताया. छात्रों ने आजाद भारत में गुंडागर्दी नहीं चलेगी. सरकार से दोषियों को सजा देने की मांग लिखे तख्ती लेकर प्रदर्शन कर रहे थे. समाहरणालय पहुंच छात्रों ने उपायुक्त को आवेदन भी दिया.
इसमें दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की गयी है. साथ ही प्रतिमा स्थल के नजदीक सीसीटीवी कैमरा लगाने की भी मांग उपायुक्त से की. छात्र मोरचा के रंजीत कुमार सहित अन्य नेताओं ने बताया कि संतालपरगना में तीन-तीन स्थानों पर सिदो कान्हू की प्रतिमा को नुकसान पहुंंचाया गया है. पहले भोगनाडीह, फिर देवघर अब ललमटिया में वाकया सामने आया है. बताया कि साजिश के तहत जंगे आजादी के वीर सपूतों की प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त किया जा रहा है.
जो समझ से परे है. बताया कि वैसे तत्वों से निबटने के लिये सीसीटीवी लगाकर ही निगरानी की जा सकती है. कहा कि आये दिन इस प्रकार की घटना हो रही है. इस पर कोई नकेल नहीं है. जिला प्रशासन को इसको लेकर सजग रहना चाहिए. मौके पर छात्र संघ के रंजीत कुमार, प्रेम प्रकाश मुर्मू, सुनील हांसदा, महेंद्र मुर्मू, सुमित किस्कू, रमेश हांसदा, राजेंद्र रविदास, रविंद्र यादव मुख्य रूप से थे.
मांदर के साथ ढोल-नगाड़ा बजा कर जताया विरोध
समाहरणालय के समक्ष प्रदर्शन करते आदिवासी मोरचा के छात्र.
जेइ ने सात पर दर्ज करायी प्राथमिकी, सात हजार जुर्माना
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola