विधायक व मुखिया ने कब्रिस्तान की घेराबंदी कार्य का किया शिलान्यास

Published at :26 Oct 2016 6:00 AM (IST)
विज्ञापन
विधायक व मुखिया ने कब्रिस्तान की घेराबंदी कार्य का किया शिलान्यास

गोड्डा : सदर प्रखंड के जमनी पहाड़पुर गांव में कल्याण विभाग की ओर से कब्रिस्तान की घेराबंदी का शिलान्यास किया गया. गोड्डा विधायक अमित कुमार मंडल व मुखिया लोबिन यादव ने संयुक्त रूप से योजना कार्य का शिलान्यास किया. झारखंड सरकार के कल्याण विभाग की ओर से योजना स्वीकृत की गयी थी. योजना की लागत […]

विज्ञापन

गोड्डा : सदर प्रखंड के जमनी पहाड़पुर गांव में कल्याण विभाग की ओर से कब्रिस्तान की घेराबंदी का शिलान्यास किया गया. गोड्डा विधायक अमित कुमार मंडल व मुखिया लोबिन यादव ने संयुक्त रूप से योजना कार्य का शिलान्यास किया. झारखंड सरकार के कल्याण विभाग की ओर से योजना स्वीकृत की गयी थी. योजना की लागत 18 लाख 41 हजार है.

कब्रिस्तान के घेराबंदी को लेकर पूर्व में मांग की गयी थी. रांची से योजना आने के बाद मंगलवार को योजना की आधारशिला रखी गयी. इस अवसर पर विधायक ने बताया कि वह जात-पात से ऊपर उठकर सोचते हैं. वे किसी जाति के परिधी में नहीं हैं. गोड्डा विस क्षेत्र की जनता ने जिस उम्मीद के साथ चुनने का काम किया है वे इस दावे को निश्चित रूप से पुरा करने का काम करेंगे. बताया कि चुनाव के समय यहां के लोगों ने इसकी मांग की थी. इसे पूरा करने का काम किया है. इस अवसर मुखिया लोबिन यादव सहित विधायक समर्थक थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola