सुसनी पंचायत प्रतिनिधि को मिली नक्सली धमकी!

Published at :25 Oct 2016 12:30 AM (IST)
विज्ञापन
सुसनी पंचायत प्रतिनिधि को मिली नक्सली धमकी!

पुलिस-पब्लिक मिट के बाद की घटना सुसनी के आसपास के लोग चुपके से कर रहे चर्चा गोड्डा : सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र में एक बार फिर नक्सलियों के सक्रिय होने की चर्चा है. इस बार नक्सलियों ने सुसनी के एक पंचायत प्रतिनिधि को धमकी देकर अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है. हालांकि इस मामले को पुलिस अफवाह […]

विज्ञापन

पुलिस-पब्लिक मिट के बाद की घटना

सुसनी के आसपास के लोग चुपके से कर रहे चर्चा
गोड्डा : सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र में एक बार फिर नक्सलियों के सक्रिय होने की चर्चा है. इस बार नक्सलियों ने सुसनी के एक पंचायत प्रतिनिधि को धमकी देकर अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है. हालांकि इस मामले को पुलिस अफवाह मान रही है. इसके बावजूद मामले की छानबीन में जुट गयी है.
बता दें सुंदरपहाड़ी को नक्सलियों का लालगढ़ माना जाता है. यहां पिछले एक साल में दो बार पुलिस व नक्सली के बीच मुठभेड़ हो चुकी है. हाल ही में उक अक्तूबर को भी मुठभेड़ हुआ था. सूत्रों के अनुसार, इस दौरान दो नक्सली को गोली गली थी, जिसकी मौत हो चुकी है. नक्सलियों को बड़ा झटका लगा है.
सुसनी पंचायत
सूत्रों के मुताबिक, पिछले दिनों की घटना तथा बोकड़ा बांध में सामुदायिक पुलिसिंग के बाद से नक्सलियों में आक्रोश बढ़ गया है. इसको लेकर क्षेत्र के कुछ पंचायत प्रतिनिधि को धमकी दी गयी है. बताया जाता है कि नक्सली इस बात का पता लगा रहे हैं एक अक्तूबर की घटना को स्थानीय तौर पर सूचना लीक होने हुआ है. इसको लेकर गुस्सा भी है. वहीं नक्सलियों द्वारा धमकी देने से आसपास के लोगों में भय का माहौल है.
नक्सली द्वारा पंचायत प्रतिनिधि को धमकी देने की बात अफवाह है. क्षेत्र में ऐसा कुछ भी नहीं है. लोगों से लगातार संपर्क कर रहे हैं. बावजूद मामले की जानकारी ले रहा हूं.
– संजीव कुमार, एसपी, गोड्डा
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola