बिजली करंट से छात्र की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :25 Oct 2016 12:29 AM (IST)
विज्ञापन

महगामा दुर्गा मंदिर से सटे मुहल्ले की घटना इकलौते बेटे की मौत के बाद विलखते परिजन. घर की सफाई के दौरान आया नंगे तार की चपेट में महगामा रेफरल अस्पताल ले जाने के दौरान तोड़ा दम इकलौते बेटे की मौत के बाद परिजनों में मातम महगामा : महगामा थाना क्षेत्र के दुर्गा मंदिर से सटे […]
विज्ञापन
महगामा दुर्गा मंदिर से सटे मुहल्ले की घटना
इकलौते बेटे की मौत के बाद विलखते परिजन.
घर की सफाई के दौरान आया नंगे तार की चपेट में
महगामा रेफरल अस्पताल ले जाने के दौरान तोड़ा दम
इकलौते बेटे की मौत के बाद परिजनों में मातम
महगामा : महगामा थाना क्षेत्र के दुर्गा मंदिर से सटे क्षेत्र में बिजली करंट लगने से 15 वर्षीय छात्र आशीष कुमार की मौत हो गयी. वह विनोद कुमार गुप्ता का पुत्र बताया जा रहा है. घटना सोमवार देर शाम की है. छात्र घर में दीपावली पर्व पर साफ-सफाई करने का काम कर रहा था. इसी बीच नंगे तार की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया.
हालांकि परिजनों ने पुत्र को आनन-फानन में महगामा रेफरल अस्पताल पहुंचाया. तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. चिकित्सकों ने देखने के बाद ही मृत घोषित कर दिया.
संत माइकल स्कूल का छात्र था आशीष
आशीष महगामा के ही संत माइकल स्कूल का छात्र था. आठवीं में पढ़ रहा था. वहीं अपने घर का इकलौता संतान था. इकलौते बेटे की मौत के बाद मां मंजू देवी की आंख से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहा है. छात्र के पिता को भी समझाने में आसपास के लोग जुटे थे. पिता विनोद गुप्ता का महगामा स्टेट बैंक के समीप बर्तन की दुकान है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




